लंबे समय से लंबित परीक्षाओं और डिग्री वितरण की गड़बड़ियों को लेकर आलोचना झेल रही रांची यूनिवर्सिटी ने अब सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। प्रशासन ने परीक्षा, रिजल्ट और प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के लिए रोडमैप तैयार किया और उसे अमल में लाना शुरू कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक के निर्देशन में काम करने और समय पर कार्य पूरा करने के लिए चार नए ओएसडी तैनात किए गए हैं। पहले से कार्यरत डॉ. विकास कुमार के साथ अब कुल पांच ओएसडी विभाग में काम करेंगे। इसके लिए पहल करते हुए वीसी प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने राजभवन को ओएसडी नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसपर स्वीकृति मिल गई है। {डॉ. पी.आर. लाहा (पीजी बांग्ला विभाग) {डॉ. समीर गुंजन लकड़ा (पीजी बॉटनी विभाग) {डॉ. नीतू रानी कुमारी (निर्मला कॉलेज) {डॉ. दीपक वर्मा (गोस्सनर कॉलेज) रांची विश्वविद्यालय में बुधवार को भी डिग्री लेने के लिए जुटी रही भीड़। डिग्री के लिए छात्र द्वारा जो ऑनलाइन आवेदन रांची विवि को किया गया है, उसकी कॉपी संबंधित कॉलेज के ई-मेल पर भी भेजे जाएंगे। कॉलेज एक सप्ताह में आवेदन जांचकर विवि को रिपोर्ट भेजेगा। समय पर रिपोर्ट न आने पर आवेदन स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। इससे छात्रों को कॉलेज के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और घर बैठे डिग्री मिल जाएगी।


