सुपायडीह में ग्रामीणों की सुनी गई ं शिकायतें

जामताड़ा | जामताड़ा प्रखंड के सुपायडीह पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। लेकिन कई जरूरी सेवाओं की अनुपलब्धता से लोग निराश भी हुए। ग्राम पंचायत सुपायडीह के पंचायत भवन में लगे शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रभारी बीडीओ अबिश्वर मुर्मू, मुखिया स्टेनशीला हेमब्रम, उप मुखिया असीमा खातून और सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जॉब कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र सहित कई योजनाओं से संबंधित शिकायतें और आवेदन लिए गए। कई लाभार्थियों को मौके पर ही सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। लेकिन सबसे बड़ी भीड़ अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना, और आधार कार्ड के लिए देखने को मिली। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इन कार्यों के लिए अलग काउंटर या इंस्टॉल लगाया जाएगा। मगर इन सेवाओं का कोई इंस्टॉल स्थल पर मौजूद नहीं था। इससे कई लोग निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीड़ के बावजूद सुविधाएँ उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां जनता दरबार में कुछ समस्याओं का समाधान हुआ, वहीं कई जरूरी सेवाओं के न मिलने से लोगों में नाराज़गी भी देखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *