सुबह तेज बारिश फिर धूप ने बढ़ाई उमस:दुर्ग में तापमान में गिरावट,लेकिन गर्मी से राहत नहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना

दुर्ग जिले में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश और तेज धूप का खेल चल रहा है। सोमवार को सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, फिर दोपहर भर तेज धूप खिली रही। इससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 24 मई से 27 मई तक बारिश होने की संभावना जताई थी। 24 मई शनिवार को सुबह से तेज बारिश हुई। उसके बाद 25 मई को भिलाई-दुर्ग में मौसम पूरी तरह से सूखा रहा, तो वहीं पाटन और नंदिनी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। 26 मई सोमवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा और एक घंटे तक तेज बारिश ने सड़कों को लबालब कर दिया। फिर से बारिश रुकी और तेज धूप निकल आई। लगातार पूरी दोपहर तेज धूप निकलने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। एक डिग्री तापमान फिर बढ़ा दुर्ग के तापमान की बात करें, 24 मई को पारा 33 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया था। दो दिन की मौसम की आंख मिचौली के बाद 26 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी देखने को मिली। सोमवार को जिले का तापमान 34 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। आने वाले 4 दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग रायपुर के मुताबिक, आने वाले 4 दिन यानि 30 मई तक दुर्ग जिले में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इससे पहले भी मौसम विभाग ने 24 से 27 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद 31 मई से हल्की बारिश और धूप रहने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *