सुबह धुंध, दोपहर में ओले और दिनभर बारिश, पारा 40 गिरा

सोमवार देर रात सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ। मंगलवार सुबह से शाम तक रुक-रुक बारिश हुई। इस दौरान शहर में कुल 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और तेज, बर्फीली हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी और बढ़ गई। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक मिनट तक ओले भी गिरे। बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान यानी दिन का पारा चार डिग्री गिरकर 16 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे कम रहा। यानी लुधियाना की रात पूरे सूबे में सबसे ठंडी रही। बारिश से हुआ जलभराव दिन भर रुक-रुक कर वर्षा हुई। डीसी आफिस, फिरोजपुर रोड, बस्ती जोधेवाल, ताजपुर रोड, समराला चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोती नगर, राहों रोड, फोकल प्वाइंट और ग्यासपुरा आदि इलाकों में जलभराव हुआ। जिससे लोग परेशान नजर आए। 40 किमी. रफ्तार से चलेगी हवा मौसम विभाग के अनुसार, एक फरवरी को फिर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके असर से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घना कोहरा छाने और पारा 5 डिग्री तक गिरने के आसार तस्वीर जालंधर बाईपास की दोपहर 2 बजे की है। मंगलवार को… 16 एमएम बारिश 4.1 डिग्री अधिकतम डिग्री गिरा 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान आने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान पारा 3 से 5 डिग्री तक और गिर सकता है। 27 से 30 जनवरी तक कोल्ड वेव, सुबह और रात के समय घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। एक फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना। शिविंदर सिंह, मौसम वैज्ञानिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अभी ठंड और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में कोल्ड वेव और घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक और गिरावट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *