मौसम को लेकर आज भी उदयपुर में सुबह से धुंध थी और ठंडी हवाएं भी साथ में। सर्द हवाओं ने सुबह और शाम को तो परेशान ही कर रखा है। आज सुबह दस बजे बाद धुप निकली तो थोड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा इससे मौसम में परिवर्तन होगा और इस सिस्टम का असर उदयपुर संभाग में भी रहेगेा। इसके तहत कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी भी हो सकती है। इधर सर्दी का सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम के समय रहता है। सर्द हवाओं से गर्म कपड़े होने के बाद भी सर्दी का प्रभाव ठंडी हवाओं से बना रहता है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर संभाग का तापमान (डिग्री से.) यह खबर भी पढ़े… रघुवीर मीणा बोले-राहुल गांधी की मेरे नाम पर रुचि थी:उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष ने कहा- किसी की सिफारिश से अध्यक्ष नहीं बना, राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई


