हरियाणा में होटल के बाहर फायरिंग:पॉइंट ब्लैंक रेंज से कर्मचारी को गोली मारी, 20 दिन पहले ही राजस्थान से रेवाड़ी आया; सुबह हुआ था झगड़ा

हरियाणा के रेवाड़ी में एक होटल के बाहर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कर्मचारी को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती से सटाकर गोली मारी गई। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे, जो गोलीबारी करते ही वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के आलनपुर निवासी महेश गुर्जर के रूप में हुई है, जो 20 दिन पहले ही रेवाड़ी में आया था। सुबह ही कर्मचारी की आरोपियों से बहस हुई थी, जिसके बाद उन्होंने होटल के बाहर आकर फायर कर दिया। SI राजेश ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जिसमें मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला… होटल मालिक की शिकायत पर केस दर्ज एसआई राजेश ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर मुकदमा नंबर 184/2025 के तहत आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *