तरसेम सिंह अमृतसर | अमृतसर-तरनतारन रोड पर चमरंग रोड स्थित नहर में रविवार सुबह तड़के 4.20 बजे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चीफ खंजाची तरसेम सिंह ने छलांग लगा दी। वह घर से सैर करने के लिए निकले थे। एसजीपीसी के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को सूचित के बाद पुलिस हरकत में आई और सुबह 9 बजे जांच शुरू की। नहर का पानी बंद करवाया गया। गोताखोरों की टीम बुलाकर तरसेम सिंह की तलाश शुरू की गई। शाम को नहर से तरसेम सिंह का शव बरामद हुआ। थाना बी डिवीजन एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मृतक के भाई राजबीर सिंह का बयान दर्ज कर 174 की कार्रवाई की है। कोई सुसाइड नोट या वीडियो कुछ नहीं मिला है। भाई ने बताया कि बुधवार तड़के 4.20 बाइक पर सवार होकर सैर करने के लिए निकले थे मगर वापस नहीं आए। सीसीटीवी चेक करने पर नहर की ओर जाते दिखे। नहर के किनारे बाइक लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड की आशंका है। लेकिन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे।


