बाड़मेर | नगर परिषद बाड़मेर कार्यालय में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को 51 चेक वितरण किए जाएंगे। वहीं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का उद्बोधन वर्चुअल प्रसारण नगर परिषद में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान एवं सामूहिक राष्ट्र गीत गायन होगा। अधिशाषी अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती ने बताया कि बोस जयंती के साथ पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे।


