पूर्व विधायक चौधरी की स्मृति में किया 200 यूनिट रक्तदान

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर के पूर्व विधायक हल शास्त्री तगाराम चौधरी एवं उनकी पत्नी व पूर्व सरपंच निंबाणियों की ढाणी गवरी देवी की स्मृति में राजकीय जिला चिकित्सालय बाड़मेर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने भारतमाता एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तगाराम चौधरी एवं गवरी देवी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। रक्तदान शिविर में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री पवन ऐचरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, डीएफओ सविता दहिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य, पीएमओ डॉ. हनुमान चौधरी, राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य अनूपसिंह गुर्जर, वेदांता बाड़मेर हेड ब्रिगेडियर भरत सिंह शेखावत, एडवोकेट अंबालाल जोशी, करणाराम चौधरी मौजूद रहे। शिविर में युवाओं, युवतियों एवं वरिष्ठजनों ने 200 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 51 युवाओं ने पंजीयन करवाया। शिविर में अतिथियों ने 30 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को आयोजक संस्थान तक्ष बाड़मेर की ओर से महा रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के संरक्षक एवं तगाराम चौधरी के पौत्र युवा भाजपा नेता दीपक कड़वासरा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तगाराम चौधरी एवं गवरी देवी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अतिथियों ने उद्घाटन एवं अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर सिंह तामलोर ने किया। वहीं चौधरी के पैतृक गांव निंबानियों की ढाणी स्थित समाधि स्थल पर आज प्रभात सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *