सुमित गोलीकांड मामले के आरोपियों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

भास्कर न्यूज| चाईबासा गत दिनों सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह चाईबासा में हुई सुमित सिंह यादव मर्डर केस के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की मां मीना देवी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि 13 जुलाई 2025 (रविवार) की रात 19:50 बजे मेरे बेटे सुमित सिंह यादव को मेरे घर से बुलाकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी, किंतु 5 दिन बीत जाने के बावजूट भी पुलिस प्रशासन किसी भी अपराधी को पकड़ने में नाकाम है। जबकि इस घटना की प्राथमिकी अभियुक्त पुलिस की पकड से बाहर है एवं अपराधियों की गतिविधि बीच टाउन में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसका नतीजा मेरे घर का चिराग को घर से बुलाकर बुझा दिया गया।इस घटना में मैं और मेरा पूरा परिवार शोकाकूल एवं भयभीत है। घटना में जिन जिन लोगों की संलिप्तता के बारे में हम लोगों को मालूम हुआ। इन सबका नाम, पता, एवं वीडियो फुटेज भी पुलिस पदाधिकारी को उपलब्ध करवाया गया इसके बावजूद अपराधी खुले में घूम रहे हैं। कहा गया कि कुछ अपराधियों को थाना में पूछताछ करके छोड़ दिया जा रहा है। मृत युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि अपने स्तर से त्वरित कारवाई करते हुए थाना पुलिस को निर्देशित किया जाए ताकि जल्द से जल्द घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि एक मां को इंसाफ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *