खरसावां फुटबॉल सेंटर के खिलाड़ी हरि सोरेन का बीसीराय ट्रॉफी के लिए किया गया चयन

भास्कर न्यूज| चाईबासा सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम में निबंधित सात फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन जूनियर अंडर-17 बालक झारखंड फुटबॉल टीम में हुआ है। मिडफील्डर प्रिंस बीरूवा, महीदास बास्के, मनोज हेंब्रम, स्ट्राइकर मनोरंजन चांपिया, रक्षा पंक्ति विजय हेंब्रम, लेफ्ट विंगर मनसुख राहुल सोय एवं राइट विंगर चंदन मुर्मू का चयन हुआ। सभी खिलाड़ियों को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के पदाधिकारी नारायण देवगम, जेनाराम पूर्ति, अनिल लकड़ा, दामू बानरा, कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बानरा, मानकी कुदादा, सुबोध खंडाईत, लव अल्डा, लालू कुजूर, पंकज खलको, संत जेवियर्स लुपुंगुटू के प्रधानाध्यापक फादर किशोर लुगुन, कुलदीप कुजूर, विमल कुमार आदि ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन अमृतसर पंजाब में होगा। झारखंड के साथ ग्रुप सी में ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक आदि टीम को रखा गया है। झारखंड टीम का पहला मुकाबला 20 जुलाई 2025 को मणिपुर के साथ, 22 जुलाई को कर्नाटक के साथ एवं अंतिम लीग मैच 24 जुलाई को ओडिशा के साथ होगा। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। झारखंड टीम उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *