जिप अध्यक्ष ने विकास योजनाओं का लिया जायजा

राजनगर| जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गुरुवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद फंड से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद राजनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में डाक बंगला, बस स्टैंड, सड़क-रास्ता, नाली निर्माण समेत कई विकास योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करने में मदद करें तथा विकास कार्यों से जुड़ी आवश्यकताओं को जिला परिषद के समक्ष रखें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरेकृष्ण प्रधान, दिलीप राउत, अमन हांसदा, करमुचरण पान, रायसिंह कुदादा, सीताराम महतो, विजय पूर्ति और सागेन टुडू भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *