सुरक्षा जवान-सुपरवाइजर भर्ती, 18 से 26 हजार मिलेगी सैलरी:बूंदी में 7 अक्टूबर से होगा आयोजन, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

बूंदी जिले में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और एनडीआरएफ के सहयोग से भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली द्वारा की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करना है। भर्ती अधिकारी सुरेंद्र पॉटर ने बताया कि सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 5 दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 7 अक्टूबर को रा.उ.मा. विद्यालय तालेड़ा, 8 अक्टूबर को रा.उ.मा. विद्यालय नैनवां, 9 अक्टूबर को रा.उ.मा. विद्यालय केशवरायपाटन, 10 अक्टूबर को रा.उ.मा. स्कूल हिंडोली और 11 अक्टूबर को रा.उ.मा. स्कूल बूंदी में होगा। सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए, आयु 19 से 40 वर्ष और लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष और लंबाई 170 सेमी आवश्यक है। दोनों पदों के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं/12वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लेकर आएं। राजस्थान के अन्य जिलों के बेरोजगार अभ्यर्थी भी इन भर्ती कैंपों में शामिल होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद केंद्र सरकार द्वारा 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्हें 65 वर्ष तक का स्थायी रोजगार भी प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवानों को 18,000 से 26,000 रुपए मासिक वेतन पर भारत सरकार और राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, दिल्ली का लाल किला, चांद बावड़ी आवानेरी, भानगढ़ किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव और हीरो होंडा कंपनी में तैनात किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9680581471 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *