सुरक्षा व्यवस्था: सारागांव में 32 सीसी कैमरे लगाए गए

भास्कर न्यूज | देवरी-चांपा जिले में अपराध पर लगाम लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सारागांव क्षेत्र में 32 उच्च तकनीक सीसी कैमरे स्थापित किए हैं। ये कैमरे प्रमुख स्थानों जैसे डबरी चौक, बस स्टैंड, सराफा मार्केट, बैंक और स्कूलों में लगाए गए हैं। इस हाईटेक निगरानी व्यवस्था से अब शहर की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। सीसी कैमरों में उन्नत तकनीक शामिल है, जिससे मानव और वाहनों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना, भीड़भाड़ की निगरानी और चेहरा पहचान संभव है। इसके माध्यम से अपराधियों की पहचान और समय रहते उनकी धरपकड़ आसान होगी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कैमरों की स्थापना सारागांव के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर की गई है। इस नई व्यवस्था से न केवल वर्तमान अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा, बल्कि भविष्य में संभावित अपराधों की रोकथाम भी की जा सकेगी। सारागांव में यह कदम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगा। अब जिले के नागरिकों को सुरक्षित और संरक्षित माहौल प्रदान करने में यह प्रणाली अहम भूमिका निभाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *