सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती रोजगार कैंप 19 से

बांसवाड़ा| जिले में रोजगार कार्यालय की ओर से ब्लाक स्तर पर सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 19 दिसंबर से लगेंगे। इस ब्लॉक स्तरीय प्लेसमेंट शिविर में 800 पदों पर सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसमें सुरक्षा जवान 10वीं पास, हाइट ऊंचाई 168 सेमी, वजन 55 से 90 किग्रा, सीना 80 से 85 और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष की होना अनिवार्य है। कार्यक्रम ब्लॉकवार कुशलगढ़ में 19 दिसंबर, घाटोल में 20, आनंदपुरी में 23, बांसवाड़ा 24, अरथूना 26, गांगड़तलाई में 27, बागीदौरा में 30, सज्जनगढ़ 31 दिसंबर और छोटी सरवन में 1 जनवरी, गढ़ी में 2 व तलवाड़ा 3 जनवरी को होगा। बांसवाड़ा शहर में कैंप आयोजन स्थल नूतन स्कूल ग्राउंड रहेगा। बाकी सभी कैंप आयोजन स्थल पंचायत समिति कार्यालय पर मुख्यालय रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *