सुरेश खिची बने अजाक डीडवाना तहसील अध्यक्ष:कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न, सदस्यों को जताया आभार

डीडवाना में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक) की तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का रविवार को सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। यह चुनाव कार्यक्रम अजाक डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों की आपसी सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरेश खिची को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना गया। हेमाराम रोहलन और छीतरमल (सेवानिवृत्त एएओ) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, गोपाल लाल (पंचायती राज) को महासचिव और सुभाष नांगलिया (चिकित्सा विभाग) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रोशन लाल असेरी को मीडिया प्रभारी, राहुल असेरी और रणधीर रेणा को संयुक्त सचिव, तथा आत्माराम को सचिव मनोनीत किया गया। गिरधर वर्मा को सह-मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता बनाया गया है। प्रधानाचार्य सुखाराम को जिला प्रतिनिधि (सचिव) के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक डॉ. सी.पी. नागौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद लाडना, जिला महासचिव कित्तूरमल वर्मा और जिला कोषाध्यक्ष पांचूराम मोहनपुरिया विशेष रूप से मौजदू रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश खिची ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, एकजुटता और अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *