सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से सोमवार को बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के आमागोहन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों से चर्चा की और आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानी। सीएम ने घोषणा की कि बेलगहना में कॉलेज खुलेगा और आमागोहन में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। वहीं, सीएम के निर्देश पर गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को 10वीं-12वीं के खराब नतीजे आने के कारण पद से हटा दिया गया है। दूसरी ओर, मुंगेली में मनियारी और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई और जल संसाधन विभाग के ईई आरके मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। चेताया- काम करो, वर्ना सस्पेंड होने को तैयार रहो सीएम ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के आदिवासी ग्राम चुकतीपानी में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने सीएम को गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या बताई। सीएम ने जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर चौपाल में ही पीएचई के सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर को फटकार लगाई। उन्होंने सब इंजीनियर से सख्त लहजे में कहा, ‘या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। यह सरकार का काम है, कोई मजाक नहीं।’ इसके बाद ‘गेट आउट’ कहकर वहां से हटा दिया। {साय ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के साथ सरकार ने नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की है। एक घंटे के भीतर नामांतरण हो जाएगा।


