हरदा| देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिन 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेने के निर्देश दिए हैं।


