भास्कर संवाददाता | बैतूल धाराखोह के पास रेल पटरी के किनारे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का करीब दो दिन पुराना शव मिला। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। ठंड के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि धाराखोह के पास रेल पटरी के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं हैं। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। शराब के नशे में होने के कारण ठंड के कारण मौत की संभावना है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पीएम करने वाले डॉ. करण जनमेदा ने बताया कि मृतक को शराब की लत के कारण लीवर में थोड़ी खराबी थी। शराब पीने के कारण शुगर कम हुई और वह उठ नहीं पाया। ठंड के कारण भी मौत हो सकती है। शव दो दिन पुराना है।


