सुशासन सप्ताह का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है : डीसी

भास्कर न्यूज | गढ़वा सुशासन सप्ताह 2025 प्रशासन गांव की ओर अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले पांच वर्षों के दौरान जिले में किए गए सार्वजनिक सेवा वितरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण, सार्वजनिक कार्य आदि क्षेत्रों के प्रमुख बिंदु शामिल था। इसके तहत किए गए कार्य/योजना का लघु फिल्मस (दो-पांच मिनट), स्टोरी, फोटोग्राफ, वितरण किये जाने प्रमाण पत्र, योजना की सफलता की कहानी आदि का प्रदर्शन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा व अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर खरौंधी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के राधेश्याम यादव, बरवाडीह दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, चिनियां के सरोज कुमारी व कंचनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति रंका के निशांत ओझा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शिविर पूर्व में भी विभिन्न प्रथा/नाम के साथ आयोजित किए जाते रहे हैं, जिसमें सरकार आपके द्वार, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, प्रशासन आपके द्वार और जिला व प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है और सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर योग्य के लाभुकों तक पहुंचाना है। विदित हो कि सुशासन सप्ताह 2025 के तहत शिविरों का आयोजन प्रखंड व पंचायत स्तर पर 19 दिसंबर से शुरू किया गया तो 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में बंशीधर के एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *