मुरैना । सुशासन परिपाटियों, नवाचारों और पहलों की प्रतिकृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में तहसील एवं ग्राम स्तर पर 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जनसेवा संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन गांव की ओर अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। 23 दिसंबर को जिला स्तर पर प्रसार कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।


