सुशासन सप्ताह शिविर में कलेक्टर का सख्त एक्शन:रामगढ़ में शिकायत मिलते ही पटवारी निलंबित, जमीन मामलों में लापरवाही मिली थी

राजगढ़ जिले में सुशासन सप्ताह के शिविर में बुधवार को रामगढ़ में सिर्फ शिकायतें दर्ज नहीं हुईं, बल्कि उनका असर भी तत्काल दिखा। नामांतरण, सीमांकन और भूमि रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे मामलों में महीनों से टालमटोल की शिकायतें सामने आते ही कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने रामगढ़ हल्का पटवारी ज्ञानसिंह अहिरवार को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन से जुड़े छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे थे, फिर भी फाइलें आगे नहीं बढ़ रहीं। कलेक्टर ने शिविर में ही अधिकारियों से सवाल किए और कहा कि जनता को परेशान करना सीधे तौर पर प्रशासन की छवि खराब करता है। इसी दौरान पटवारी पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। कलेक्टर ने साफ कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान का मतलब सिर्फ सुनवाई नहीं, बल्कि जिम्मेदारी तय करना है। यदि किसी कर्मचारी की वजह से आमजन को परेशानी हो रही है, तो कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार उनकी शिकायत का नतीजा उसी दिन सामने आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *