सुसनेर में जैन तीर्थंकरों का जन्म कल्याणक मनाया:हाथी पर निकली झांकी; समाजजनों ने महामस्तकाभिषेक और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए

आगर मालवा के सुसनेर में सोमवार को जैन समाज ने भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर रथयात्रा और महामस्तकाभिषेक का आयोजन हुआ। विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की इतालिया बाजार स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सहित अन्य जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह मंत्रोच्चार के साथ अष्टद्रव्य से पूजा, अभिषेक और शांतिधारा हुई। समाज ने विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। हाथी पर निकली झांकी दोपहर में जन्म कल्याणक की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इसमें हाथी पर इंद्र-इंद्राणी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जयपुर की गायिका राजनंदनी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। रात में त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में “एक शाम पार्श्व प्रभु के नाम” भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *