प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुहागपुरा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 128वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मोबाइल एवं टेलीविजन के माध्यम से सुनने के साथ हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई और सुहागपुरा मंडल मीडिया प्रभारी निलेश मीणा ने बताया कि जिला महामंत्री रवि जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर नई ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इन कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रमेश मीणा ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जितमल डामोर, संतोष मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, मंडल मंत्री कन्हैयालाल मीणा, प्रभुलाल मीणा, सुखलाल मीणा, कोषाध्यक्ष रामलाल मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच प्रत्याशी, मंडल आईटी सेल प्रमुख दीपक मीणा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


