कोरबा| नगर पालिका कटघोरा में सूत सारथी समाज के आराध्य ब्रह्मर्षि सूत महाराज की जयंती 5 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष दिलहरण सारथी की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल अतिथि होंगे। जयंती कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है।


