सूने मकान की कुंडी काटकर अंदर घुसे चोर:जेवरात और नगदी चोरी, परिवार में मौत होने पर गांव गया था परिवार

कोटा में एक सूने मकान की कुंडी काटकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद घर में रखा सारा जेवर और नगदी बटोरकर ले गए। परिवार गमी में शामिल होने अपने गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। मामला उद्योग नगर इलाके के पंचमुखी चौराहा प्रेम नगर थर्ड का है। पीड़ित महिला अंजू ने बताया- उसके जेठ की मौत पर बेटी के साथ बड़ोद (ठीबरी बड़ोद) गांव गई थी। बड़ा बेटा भी नवी की रस्म पर गांव आ गया था। वह 13 जनवरी को वापस कोटा आया तो मकान के ताले टूटे मिले। परिवार आया तब, ताले टूटे मिले
अज्ञात बदमाश गेट की कुड़ी काटकर अंदर घुसे और घर से 500 ग्राम चांदी के पायजेब, 200 ग्राम के कमर बंध, 200 ग्राम की पायल चोरी करके ले गए। अलमारी में 10 हजार की नगदी रखी हुई थी। उसे भी चोर ले गए। उस समय पुलिस को सूचना देकर बाहरवें की रस्म के लिए वापस गांव चले गए। गांव से कोटा लौटने पर पुलिस को शिकायत दी है। सोमवार को पुलिस की टीम ने घर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया है। पार्षद प्रतिनिधि विनोद बुर्ट ने बताया कि अंजू बेलदारी करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि चोरियों पर अंकुश लग सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *