सूने मकान में चोरी करने वाले का नहीं चला पता:पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- पड़ोसी को पता है कहां है चोरी का सामान

सिवनी जिले के पायली गांव में रहने वाले शिवकुमार चंद्रवंशी ने शुक्रवार दोपहर एसपी को आवेदन देकर अपने सूने घर से नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। आवेदन में उसने पड़ोसी पर ही चोरी करने का अंदेशा जाहिर किया है। आवेदन में शिवकुमार चंद्रवंशी ने बताया कि 10 दिसंबर की रात सूने घर से 43 हजार रुपए, चांदी के 8 सिक्के, सोने के झुमके चोरी हो गए। 11 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट छपारा थाने में की। रिपोर्ट करने के बाद जब घर लौटा तो पड़ोसी जयकुमार चंद्रवंशी ने कहा- मुझे मालूम है तुम्हारे घर से चोरी हुआ सोने-चांदी और रुपए कहां हैं। दो दिन रुक जाओ। चोरी गया सामान व रुपए वापस दिला दूंगा, लेकिन उसने वापस नहीं दिलाए। इस पर 27 दिसंबर को शिवकुमार चंद्रवंशी ने जयकुमार चंद्रवंशी के खिलाफ छपारा थाने में नामजद केस दर्ज कराया । इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी को गिरफ्तार करवा कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने व चोरी गए रुपए, जेवरात वापस दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *