खुद को डॉक्टर बता सराफा व्यापारी के साथ ठगी:धार में हॉस्पिटल बुलाकर सोने का सिक्का लिया, पेमेंट की जगह फर्जी स्लिप बनाकर दे दी

धार के एक सर्राफा व्‍यापारी से सोने की खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्‍यापारी की शिकायत पर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजवाड़ा के रहने वाले सर्राफा व्यापारी पंकज अग्रवाल को एक अनजान फोन आया। कॉल पर व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. जैन बताया और कहा कि वह मित्तल हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करता है। उसने 10 ग्राम का सोने सिक्‍का खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद व्यापारी ने फोन कॉल को सही मानकर व्‍यापारी अपने कर्मचारी हरि‍ को सोने का सिक्‍का लेकर मित्‍तल हॉस्प‍ि‍टल भेज दिया। पर्ची दी और बोला यहां जाकर पेमेंट ले लेना
हॉस्‍पिटल में अज्ञात व्‍यक्ति ने सोने का सिक्‍का ले लिया और कर्मचारी हरि को एक पर्ची देते हुए कहा कि पेमेंट विनय ट्रेडर्स के मनोज नाम के व्‍यक्ति से ले लेना। जब कर्मचारी बताए स्‍थान पर पहुंचा तो वहां मनोज नाम का कोई भी व्‍यक्ति नहीं था। सिक्के की कीमत 79 हजार रुपए
आरोपी ने फर्जी नाम लेकर व्‍यापारी से 10 ग्राम का सोने का सिक्‍का ठग लिया। सिक्के की कीमत 79 हजार है। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी पंकज अग्रवाल की रिपोर्ट पर मोबाइल नंबर 9993446929 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि व्‍यापारी द्वारा दी गई सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल भी पहुंची थी जहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, ताकि कर्मचारी से सिक्का लेने वाले की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *