सूरजपुर में दो नशेड़ी कार समेत पकड़े गए:स्थानीय लोगों ने नशीली दवा के साथ पुलिस को सौंपा

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर में स्थानीय लोगों ने दो नशेड़ी युवकों को कार सहित पकड़ा है। युवकों के पास से नशीली दवाएं भी बरामद की गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को कार व दवाओं के साथ थाने ले गई। यह घटना मानपुर मोहल्ले में हुई, जहां दोनों युवक कार से नशीले इंजेक्शन खरीदने आए थे। नशीले पदार्थ खरीदने के बाद जब वे जाने लगे, तो स्थानीय लोगों ने उनकी कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में नशीले इंजेक्शन पाए गए। इसके बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई। नशेड़ी युवकों को हिरासत कर कार और नशीली दवाएं जब्त की स्थानीय लोगों की सूचना पर सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों नशेड़ी युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी कार के साथ बरामद नशीली दवाओं को भी जब्त कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चली गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन नशेड़ी युवकों को नशीले इंजेक्शन बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना ने मुख्यालय से सटे इलाकों में चल रहे नशीले कारोबार और उस पर पुलिस की कार्रवाई की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *