सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव कल से शुरू

भास्कर न्यूज| जांजगीर तीन दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का आयोजन 27 से 31 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस महाकुंभ का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जो 29 मार्च को नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह में विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य प्रमुख नेता भी सम्मिलित होंगे। महामहोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को एक मेडिकल मेगा कैंप से होगी, जहां बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। अगले दिन 28 मार्च को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ कैरियर मार्गदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन रात आठ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 29 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नागरिक अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विशाल शिक्षा और संस्कार शोभायात्रा का आयोजन 30 मार्च को विशाल शिक्षा और संस्कार शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। इस दौरान सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न स्टालों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित नवाचारी गतिविधियां और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *