30 अप्रैल को बटुकों का उपनयन संस्कार

भास्कर न्यूज| जांजगीर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच, जांजगीर के तत्वावधान में 30 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया पर आयोजित किया जा रहा है। उपनयन संस्कार का यह विशेष आयोजन श्री अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर में होगा, जहां बटुकों का उपनयन संस्कार होगा। ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा इस आयोजन की तैयारी के लिए मासिक बैठक हुई। इसमें होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन समिति की वरिष्ठ सदस्य निशा मिश्रा के संयोजन में अमरताल में हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत निधिवन में श्री कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी सदस्यों ने भजन कीर्तन के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की और उपनयन संस्कार आयोजन पर चर्चा की। इस अवसर पर यदि कोई इच्छुक परिजन अपने बच्चों का पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो वे समिति की सदस्य नीरा शर्मा, जयंती दुबे, सीता पाण्डेय, बीना दुबे, अनुराधा शुक्ला, आशा दुबे और नम्रता शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच ने सहभागिता दी। इनमें वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पाण्डेय, जयश्री शर्मा, नीलू पाण्डेय, गीता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पांडेय, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पाण्डे, प्रियंवदा पाण्डे, शालिनी शर्मा और जूही उपस्थित थीं। होली मिलन समारोह में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें दुर्गा के 108 नाम लिखने की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में जयश्री शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वीना शर्मा और किरण पाण्डेय को द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। इस आयोजन ने समाज में ब्राह्मण संस्कृति के महत्व को और अधिक मजबूत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *