जयपुर | टोंक रोड स्थित सूर्य नगर तारों की कूट स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आसपास की सात से अधिक कॉलोनियों के करीब 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रसादी शाम 6 बजे से शुरू हुई, जो रात 10 बजे तक चली। महोत्सव का आयोजन श्रीराधा कृष्ण मंदिर सेवा ट्रस्ट और स्थानीय निवासियों के सहयोग से किया गया। पौषबड़ा महोत्सव में 70 किलो सूजी का हलवा और 200 किलो दाल और देशी घी के पीपे काम में लिए गए। पंडित मनीष शर्मा (मानपुर वाले) ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया। प्रसादी आरती के बाद शुरू की गई।


