सूर्य सप्तमी पर लालीमा स्पेशल स्कूल में सूर्य नमस्कार ह​ुआ

भास्कर न्यूज | टोंक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निर्देशों के तहत सोमवार को लालीमा स्पेशल स्कूल, टोंक में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्कूल के निर्देशक पंकज जायसवाल ने बताया कि सूर्य सप्तमी के अवसर पर सुबह 9 बजे प्रार्थना स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य मुकेश धाकड़ ने कहा कि मानव जीवन में प्रकाश का विशेष महत्व है। पृथ्वी पर प्रकाश ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य है। सूर्य की किरणें न केवल जीवन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह जीवन को ऊर्जावान बनाने के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में स्कूल व्यवस्थापक पवन जायसवाल, शबनम खान, पूजा सैन, अंजलि शर्मा, रजनी मेहरा, अनीता सैनी और मनीषा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रार्थना स्थल पर सूर्य नमस्कार में स्कूल के छात्र-छात्राओं, स्टाफ और अभिभावकों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *