भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी के बक्सी डीपा स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा दिवस मनाने आदिवासी नेता सूर्य हांसदा की हत्या को लेकर 11 सितंबर को जिले में आक्रोश रैली निकालने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवम दीप प्रज्ववलित कर किया गया। मौके पर जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा भी होगी। इस दिन से महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे सेवा पखवाड़ा दिवस मनाएगा। जिसमें रक्त दान शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मैराथन दौड़, एक पेड़ मा के नाम वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, विकसित भारत प्रतियोगिता, मोदी जी के जीवन पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, विकलांगो को उपकरण वितरण, खेलकूद प्रतियोगिता, वोकल फ़ॉर लोकल का प्रचार एवम प्रतिमाओं की साफ सफाई एवम पुष्पांजलि आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। वही 11 सितंबर को आदिवासी नेता सूर्य हांसदा की हत्या को लेकर जिले में आक्रोश रैली निकाली जाएगी और हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सभी देश भारत से दोस्ती की हाथ बढ़ा रहे है। लेकिन देश की विरोधी पार्टियां मोदी विरोध में देश को नीचा दिखाने में लगी हुई है। जो कभी सफल नहीं होगी। ओम सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो को सभी कार्यकता पूरी लग्न एवम तत्परता से लग कर सफल बनायें। जिलाध्यक्ष ने अपने कहा कि सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम करने है। इसे आपसी समन्वय बना कर आयोजित करें।


