कैम्ब्रिज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

भास्कर न्यूज । सिमडेगा जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या पीएल केरकेट्टा और स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर को बच्चों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह, श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई,जिसने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। इसके बाद छात्रों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली निबंध पाठ प्रस्तुत कर शिक्षकों के महत्व और योगदान पर प्रकाश डाला। नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध गीत “पापा कहते हैं…” ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इस भावनात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को एक खास ऊंचाई दी और शिक्षकों के प्रति बच्चों के भावों को दर्शाया। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘स्कूल चले हम’ ने शिक्षा की महत्ता को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। इसके साथ ही जॉय, जेनिफा, श्रेया और माइरा द्वारा प्रस्तुत नागपुरी नृत्य ने पूरे कार्यक्रम में लोकसंस्कृति का रंग घोल दिया और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खूब प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन कक्षा 5 की छात्राएं बेबी और त्रिशा ने आत्मविश्वास और सहजता के साथ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *