बूंदी. प्रभु यीशु के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर चितौड़ रोड़ स्थित सेंटपॉल सीनियर सैकंडरी स्कूल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। स्कूल के फादर रॉबिन जॉन ने सभी बूंदीवासियों को आमंत्रित कर बताया कि 24 दिसंबर को रात्रि 10.30 बजे स्कूल में प्रभु यीशु के जन्म पर प्रार्थना की जाएगी। क्रिसमस ट्री सजाया जाएगा। उसके बाद 25 दिसंबर को शाम चार बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक क्रिसमस मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां स्कूल के बच्चों सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें बच्चों के अभिभावक भी इसमेंभागलेंगे।


