सेंटर में टीबी उन्मूलन की हुई शुरुआत

भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ गोमिया रोड स्थित आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार को सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई। इसकी जानकारी देते हुए आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हर्ष अजमेरा एवं प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत सौ दिवसीय नि-क्षय शिविर आयोजित की गई है। कहा कि टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूरे प्रखंड में यक्ष्मा संभावित मरीजों का मुफ्त में एक्स-रे करने की शुरुआत की गई। जिसमें टीवी से संभावित सभी मरीजों को चिन्हित कर एक्स-रे किया जाएगा। टीवी मरीजों का इलाज सिविल सर्जन डॉ.एस पी सिंह हजारीबाग के निर्देशानुसार एक्स-रे किया जाना है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार की निगरानी में एक्स-रे होगा। उन्होंने बताया कि टीबी के लक्षणों में मरीजों को दो हफ्तों से ज्यादा खांसी, हल्का बुखार, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ बलगम से खून आना लगातार वजन कम होना शामिल है।ऐसे लक्ष्ण पाए जाने पर इसकी तुरंत जानकारी स्थानीय चिकित्सा केंद्र में जाकर जांच कराने की सलाह दी गई। मौके पर आरोग्यम डायनेस्टिक सेंटर के व्यवस्थापक आनंद कुमार सिंह , टेक्नीशियन राहुल कुमार सिंह, विशाल कुमार, सहदेव कुमार महतो, जितेंद्र कुमार,डॉक्टर अमित कुमार, टीवी डिपार्टमेंट के शुभम कुमार सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *