सेंट्रल अंजुमन जामियातुल अंसार की बैठक 26 को

बरकाकाना | सेंट्रल अंजुमन जामियातुल अंसार करमा के सदर, सेक्रेटरी एवं खाज़िन बैठक 26 जून समय 10 बजे आहूत की गई है। इसमें जिले के सभी अंजुमन सदर और सेक्रेटरी से तय वक्त पर शामिल होने की कहा गया है। जिसकी जानकारी सदर अलीमुद्दीन ने दी है। रामगढ़ | गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया। इसमें, स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने ओलंपिक खेलों के इतिहास और महत्व पर चर्चा में हिस्सा लिया। इसके बाद विश्व खेल आयोजन की जागरूकता बढ़ाने के लिए लघु ओलंपिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और खो-खो जैसी विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाकर बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख के साथ सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक शक्ति का निर्माण करते है। बल्कि छात्रों को टीमवर्क,अनुशासन और सम्मान के मूल्यों को भी सिखाता है। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा कर विजेताओं को पदक देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। मगनपुर | गोला प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत सरला कला गांव में सोमवार को आषाढ़ी पूजा की गई। इस दौरान सभी ग्रामीण देवी देवताओं के समक्ष पूर्वजों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बकरा, मुर्गा का बलि दी गई। इसके बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग बनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष रीतिक कुमार महतो, सचिव, बिहारी महतो, कोषाध्यक, प्रकाश कुमार महतो सहित सैकड़ों ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। रामगढ़ | अत्यधिक वर्षा और खराब मौसम के कारण विद्यालय बंद रहे। इसी कारण सोमवार को रामगढ़ जिले के 100 विभिन्न विद्यालयों में नमामि गंगे योजनांतर्गत योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन एवं प्राणायाम आयोजित किए गए। रामगढ़ | भारी बारिश के कारण रामगढ़ में बहुत सारे ट्रांसफार्मर जले गए है। वहीं कई स्थानों में बिजली के खंभे गिर गए हैं। इसके कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समस्या पर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की। उन्होंने एक-दो दिन के अंदर जले हुए सारे ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता और विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में जनता को परेशानी ना हो। जले ट्रांसफार्मर को भी उन्होंने अविलंब बदलने की मांग रखी। कार्यपालक अभियंता और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि एक से दो दिन के अंदर सारे ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। साथ ही कई इलाकों में लोग अभी भी बांस के सहारे तार खींच कर बिजली उपयोग कर रहे है। उक्त स्थान पर पोल और तार लगाया जाएग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *