सेंट्रल टाउन में शहीदों की याद में समागम करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर माघ महीने की संक्रांति तथा 40 मुक्तों की शहादत के संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, सेंट्रल टाउन में विशेष गुरमत समागम करवाया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड में संगत ने परिवार सहित उपस्थित होकर शहीदों को नमन कर और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर सुबह और शाम के विशेष दीवान सजाए गए, जिनमें रागी सिंहों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया तथा विद्वानों ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा और माघ महीने की गुरमत में महत्ता के बारे में जानकारी दी। समागम की समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। सुबह के दीवान में भाई शनबीर सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया, जबकि ज्ञानी मनजीत सिंह ने विचार संगत के समक्ष प्रस्तुत किए। वहीं रात के दीवान में भाई विश्वदीप सिंह पटियाला वाले ने कीर्तन की छटा बिखेरी और ज्ञानी गुरदित्त सिंह ने गुरु इतिहास की जानकारी साझा की। स्टेज सचिव की सेवा परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। प्रधान चरणजीत सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। रागी जत्थों और प्रचारकों को प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया। यहां जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, राजिंदर सिंह बेदी, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, गुरमिंदर सिंह गोमा, सरदूल सिंह कानपुरी, देविंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहगल, गुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहगल, बलदेव सिंह कुंदी एडवोकेट उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *