सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन:10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को तनाव से राहत, देश-विदेश के 73 विशेषज्ञ दे रहे काउंसलिंग, 1 जून तक चलेगी

परीक्षा के तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने साइको-सोशल काउंसलिंग के पहले चरण की शुरुआत की है। 73 विशेषज्ञां की ओर से यह निशुल्क काउंसलिंग 6 जनवरी से शुरू कर दी गई है। यह 1 जून तक चलेगी। यह पहल विशेष रूप से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। जिनकी सैद्धांतिक परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों में एंग्जायटी, आत्मविश्वास की कमी और पढ़ाई के दबाव जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इनसे निपटने के लिए सीबीएसई ने साइको-सोशल काउंसलिंग शुरू की है। ताकि, विद्यार्थी मानसिक रूप से संतुलित रहकर परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। इस संबंध में सीबीएसई ने मंगलवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया। काउंसलिंग से विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर ढंग से समझ सकें। सीबीएस 10वीं के उदयपुर में लगभग 8500 और 12वीं में 7200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कर सकेंगे संपर्क सीबीएसई की ओर से साइको-सोशल काउंसलिंग सुविधा को तीन माध्यमों से उपलब्ध कराया जा रहा है। पहला माध्यम इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) है। इसके जरिए विद्यार्थी सीधे टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। दूसरा माध्यम काउंसलिंग विशेषज्ञों के माध्यम से सीधा संवाद है, जबकि तीसरा डिजिटल कोर्सेज जैसे ऑनलाइन सामग्री और गाइडेंस से संबंधित है। विद्यार्थी और अभिभावक टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर संपर्क कर परीक्षा-पूर्व तनाव, डर, आत्मविश्वास की कमी और समय प्रबंधन जैसी समस्याओं का व्यवहारिक समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 61 विशेषज्ञ देश के और 12 विदेशों से
इस प्रक्रिया में कुल 73 विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सेवाएं देंगे। इनमें से 61 विशेषज्ञ भारत से और 12 विशेषज्ञ विदेशों से जुड़े हुए हैं। विदेशी विशेषज्ञों में जापान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, ओमान और नेपाल के अनुभवी काउंसलर्स शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *