भास्कर न्यूज | जांजगीर ग्राम कचंदा (सलखन) में 10 जनवरी 2026 से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम का प्रवेश शुल्क 2,001 रुपए रखा गया था। मुकाबले में ग्राम सेंदरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे विश्वास कश्यप (पुरुषोत्तम) ने भेंट किया। प्रथम पुरस्कार के विकल्प के रूप में टीम को पल्सर बाइक देने की व्यवस्था भी की गई थी। द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 51,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार 5,001 रुपए और ट्रॉफी रमाकांत कश्यप (शिक्षक) और धनाराम साहू (छत्तीसगढ़ पुलिस) को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार 3,001 रुपए और ट्रॉफी अतुल कश्यप को प्रदान किया गया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार 3,001 रुपए और ट्रॉफी कमलेश कश्यप (शिक्षक) को दिया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार 3,001 रुपए और ट्रॉफी डॉ प्रशांत कश्यप को मिला। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चिंता राम कश्यप (क्रेशर उद्योग) रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच खगेंद्र कश्यप, रामशरण कश्यप, पदुमलाल, निरंजन कश्यप, पत्रकार बंशीलाल केवट सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


