सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी:85,350 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग, ऑटो शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 26,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं FMCG शेयर्स में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे साल के पहले दिन बाजार में फ्लैट कारोबार रहा साल के पहले दिन यानी गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ। सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 85,189 पर बंद हुआ। निफ्टी में 17 अंक की बढ़त रही, ये 26,147 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयर चढ़े। आज ऑटो, IT और मेटल शेयर्स में बढ़त रही। वहीं FMCG और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *