सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी करीब 50 अंक लुढ़का, NSE फार्मा और हेल्थ केयर में तेजी

सेंसेक्स में आज 200 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 50 अंक की गिरावट है। 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 14 में गिरावट देखने मिल रही है। जबकि, 6 में कोई बदलाव नहीं है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिल रही है। कोरियाई बाजार में 1.23% की तेजी, तो चीनी बाजार 1.12% नीचे कल बाजार में रही थी तेजी कल यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 945 अंक की बढ़त के साथ 55,282 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की तेजी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *