लखनऊ में आधीरात सड़क पर उतरे अधिकारी:फुटपाथ पर सोने वालों को भेजा रैन बसेरा; बोले- शीतलहर में कोई बाहर न मिले

लखनऊ में आधी रात मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह फील्ड पर निकले। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच आलाधिकारियों ने शहर का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कंबल बांटे। मंडलायुक्त ने बापू भवन सचिवालय के सामने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा- ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर सोते हुए न मिले। रैन बसेरों में गर्म चाय और दवाई की अच्छी व्यवस्था हो
अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी ऑफिस,लालबाग, कैसरबाग बस अड्डा, अमीनाबाद होते हुए शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरों में रहने वाले लोगों को गर्म चाय और खानपान समय से उपलब्ध कराया जाए। अलाव के लिए समय से पहुंचाएं लकड़ी
रैन बसेरों के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था हो। साथ ही दवाइयां विधिवत रूप से रखी जाए। ठंड और कोहरे को देखते अलाव के लिए समय से लकड़ी पहुंचाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *