गुना शहर के ईदगाह बाड़ी इलाके में एक युवती ने सुसाइड कर लिया। सुबह जब उसके कमरे का गेट नहीं खुला, तो परिवार वालों को फांसी लगाने का पता चला। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिवार वालों का आरोप है कि कोई लड़का उसे परेशान करता था। ईदगाह बाड़ी क्षेत्र की रहने वाले जानकी उर्फ दामिनी कुशवाह(20) पीजी कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा था। शुक्रवार रात वह खाना खा कर अपने कमरे में चली गई। शनिवार सुबह जब वह काटी देर तक बाहर नहीं आई, तो परिवार वालों ने कमरे का गेट खटखटाया। इसके बावजूद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार वाले छत पर गए और वहां से उसके कमरे में झांककर देखा, तो वह फंदे पर झूली हुई थी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। घबराए परिवार वाले ने कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के भाई ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपनी सहेली को बताया था कि एक लड़का उसे परेशान करता है। वह इसे मैसेज और कॉल भी करता है। परिवार वालों को उसके मोबाइल में लड़के के कॉल भी मिले थे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


