सेकेंड प्रोफेशनल एमबीबीएस पूरक परीक्षा का कार्यक्रम जारी

चाईबासा| कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग द्वारा सेकेंड प्रोफेशनल एमबीबीएस (।।) की पूरक परीक्षा- 2024, सत्र 2021-26 के लिए परीक्षा हेतु तिथियों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा की शुरुआत 01 मार्च, 2025 को होगी। जबकि परीक्षा का समापन 12 मार्च को होगा। परीक्षा का संचालन एक पाली में होगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम पूर्वाह्न 9.30 बजे निर्धारित है। जबकि परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 10 से लेकर अपराह्न 1 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए केंद्र करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर को बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *