भिलाई | जगद्गुरुत्तम संत कृपालु महाराज की प्रमुख प्रचारिका धामेश्वरी देवी की 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन 11 से 21 दिसंबर तक राधा कृष्ण मंदिर, ब्रज मंडल सेक्टर 6, कालीबाड़ी के पास भिलाई में किया गया है। प्रवचन प्रतिदिन शाम 5 से रात 7 बजे तक होगा। प्रवचन श्रृंखला में मनुष्य देह देव दुर्लभ, जीव का चरम लक्ष्य भगवद्प्राप्ति, भगवद् प्राप्ति के लिए भगवद् कृपा आवश्यक, मन बुद्धि की शरणागति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव, वास्तविक गुरु की शरणागति से ही भगवद् प्राप्ति संभव, संसार का स्वरूप आदि विषयों पर वेद, शास्त्रों, गीता, भागवत, रामायण आदि धर्म ग्रंथो के आधार पर ज्ञान का लाभ जिज्ञासु जीवों को प्राप्त होगा।


