सेक्रेटरी बोले- बिना अधिकारी के कैप चल रहा है:समाधान कैस होगा, भाजपा नेता- कार्मिक जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे उसका काम होता है।

बाड़मेर प्रभारी सचिव शुक्रवार को नगर परिषद में लगे कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। उस समय वहां पर आयुक्त श्रवण सिंह राजावत और प्रशासक राजेंद्र सिंह चांदावत नहीं मिलने पर सेक्रेटरी IAS सुबीर कुमार ने नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा- बिना आयुक्त कैंप चल रहा है। ऐसा कौनसा बुखार हो गया कि नहीं आ रहा है। बाद भाजपा नेता नगर परिषद के कर्मचारियों और जिला कलेक्टर टीना डाबी पर ही आरोप लगा दिया। भाजपा नेता (पार्षद प्रत्याशी) राकेश कुलदीप कहा कि यहां पर यहां पर कार्मिक जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे उसका काम होता है। इसके अलावा नहीं होता है। दरअसल, जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शुक्रवार को नगर परिषद में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर करने शाम को करीब चार बजे पहुंचे थे। उस समय कैंप में आयुक्त, प्रशासक के अधिकारी नहीं थे। तब सेक्रेटरी ने अधिशाषी अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती से पूछा कब से कैप चल रहा हे। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने मीडिया बातचीत में कहा- डीएलपी (डिफेक्ट लेवललिटी पीरियड) सड़कों को लेकर इश्यू आए है उसको लेकर जिला कलेक्टर कॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग पीडब्लूडी, आरयूडीपी और नगर परिषद के साथ करेंगे। इन विभागों के सक्षम लोग है इकट्‌ठा होकर शहर में जो व्यवस्था है। जहां-जहां रोड टूटे फूटे पड़े हुए है। उसको कैसे दुरुस्त किया जाए। इसके बारे में समन्वित प्रयास किया जाएगा। पानी की समस्था थी एसई ने बताया कि उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। पट्‌टों का जो इश्यू है बाड़मेर पहले से विवाद है उसके संदर्भ में लोगों ने अपनी समस्या रखी है। कुछ समस्या महत्वपूर्ण थी। उसको सर्तकता में रखा गया है। सरकारी भूमि पर पट्‌टे जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण इश्यू है उसके लिए सरकार से निवदेन करेंगे। सेक्रेटरी ने अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा बिना अधिकारी के कैप चल रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। कैप निरीक्षण के दौरान फटकार और भाजपा नेता ने लगाए आरोप… सेक्रेटरी- कल कैंप था क्या अधिशाषी अभियंता- कल भी था तीन दिनों से कैप चल रहा है आज चौथा दिन था। सेक्रेटरी- यहां पर कोई नहीं है बिना आयुक्त के कैप चल रहा है। ऐसा कौनसा बुखार हो गया कि नहीं आ रहा है। तुम यहां पर क्या हो अधिशाषी अभियंता- एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हूं। सेक्रेटरी- एडीएम साहब कहां है। अधिशाषी अभियंता- फोन करता हूं। सेक्रेटरी- समस्या का समाधान करने वाला कोई अधिकारी नहीं है। तभी वहां पर खड़े व्यक्ति ने कहा कि यहां पर सुनने वाला कोई नहीं है। पिछली बार सड़कें बताई थी। उसमें आज दिन तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। एक कर्मचारी को चार-चार पांच-पांच काम दे दिए। सेक्रेटरी- आइए कलेक्टर साहब आए फिर भाजपा नेता (पार्षद प्रत्याशी) ने सेक्रेटरी को नगर परिषद और जिला कलेक्टर की शिकायत करते हुए कहा नगर परिषद में गारंटी पीरियड में सड़कें टूट गई है। यहां पर सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए दो साल हो गए है। मैंने दस बार अधिकारियों को बता दिया है। अधिशाषी अभियंता ने सेक्रेटरी को बताया कि बजट घोषणा में सड़कों की घोषणा हुई है। वर्क ऑर्डर निकल गया है। एडीएम (राजेंद्र सिंह चांदावत) – भाजपा नेता से कहा कि आपकी बात सुन ली है। इनको बताते दो कलेक्टर (टीना डाबी) – यह सुनने नहीं आए है सुनाने आए है और आरोप लगाने आए है। एडीएम- पहले सुन लो फिर आपकी बात रख देना अधिशाषी अभियंता सेक्रेटरी को बताया कि पांच पैकेज तैयार किए चार-चार करोड़ के किए है। बीते माह के लास्ट वीक में हमने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसमें हमने सड़कें ली है जो 30 किलोमीटर कवर करेंगी। सेक्रेटरी- हमारा कौनसा एरिया है। भाजपा नेता- हमारे जटियो का नया वास वार्ड संख्या 17, 18 और 22 नंबर की बात कर रहा हॅू। इसमें सड़कों का वर्क ऑर्डर फाइनल स्टेज पर था, जनवरी 2024 से आज दो साल हो गए है अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। 25 करोड़ के वर्क ऑर्डर दे रहे है। अभी तक काम चालू नहीं हुआ है। सेक्रेटरी- चालू हो जाएगा। भाजपा नेता- एक ही कर्मचारी के पास सब चार्ज है। आम आदमी आता है और जाता है। किसी के पास कोई जवाब नहीं है। मैं सभी कार्मिक की बात कर रहा हूं। मैं भाजपा पार्षद प्रत्याशी बीजेपी से रहा हूं। भाजपा का कार्यकर्ता हूं। यहां पर कार्मिक जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे उसका काम होता है। इसके अलावा नहीं होता है। सेक्रेटरी – आपका कोई काम है तो बताओ भाजपा नेता- मेरा कोई व्यक्ति काम नहीं है। यह सड़क है मैडम ने किस की सिफारिश पर की है उसका नाम बता सकता हूं। कलेक्टर- नगर परिषद में कलेक्टर काम नहीं करता है। भाजपा नेता- काम नहीं करता है, जो शिकायत आई है। अधिशाषी अभियंता- आप जो पर्टिकुलर रोड़ बता रहे है। इस रोड का कई बार अखबारों में छप चुकी है। सेक्रेटरी- इसका वर्क ऑर्डर दे दिया है। भाजपा नेता- इसका नहीं दिया है वर्क ऑर्डर। यह कह रहे है कि मुख्यमंत्री सड़क योजना में नहीं कर सकते है। एडीएम- आप अपनी एक-एक बात को बताए भाजपा नेता- एक-एक करके बता रहा हूं। एडीएम- आप अधिशाषी अभियंता के पास जाओ और एक-एक करके बात बता दो। कलेक्टर- आप इनको एक-एक करके बात बताओं आपकी सब बात को सुना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *