बीजापुर| 36वें यातायात जन-जागरूकता माह के तहत जिला पुलिस ने भोपालपटनम के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नागरिकों व विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और नक्सल उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जुम्बा नृत्य, रंगोली और खेलकूद गतिविधियों से सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी घनश्याम कामड़े, डीएसपी व यातायात नोडल अधिकारी विनीत कुमार साहू, थाना प्रभारी जीवन जांगड़े सहित रोड सेफ्टी सेल के अवध सिन्हा, सखी सेंटर की सुनीता तामड़ी, साइबर सेल की भारती देवांगन और रेडक्रॉस से नरवेद मौजूद रहे।


