बीजापुर| कृषि विभाग ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत चयनित बीआरसी समूहों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समूहों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण में बीआरसी समूहों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दसपर्णी और अग्नेयास्त्र जैसे प्राकृतिक खाद व कीटनाशक तैयार करने की विधि सिखाई गई। साथ ही देशी किस्म के बीज, पौध नर्सरी और प्राकृतिक तरीके से उत्पादित सामग्री को बाजार में बेचकर आय अर्जित करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक उत्पादों की पैकेजिंग, विपणन और किसानों तक सीधे पहुंचाने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


